आइना हूँ मैं जरा मेरे सामने आकर देखो,
खुद नज़र आओगे जरा आँख मिला कर देखो,
मेरे गम में मेरी तकदीर नज़र आती है,
डगमगा जाओगे मेरे दर्द उठा कर देखो,
यूँ तो आसान नज़र आता है मंजिल का सफ़र,
कितना मुश्किल है मेरी राह से जाकर देखो ,
दिल तुम्हारा है मैं ये जान भी दे दूँ तुम्हे पर,
बस मेरा साथ ज़रा दिल से निभा कर देखो
No comments:
Post a Comment